लंबित कांडों की अविलंब पूरा करने का दिया निर्देश
Total Downloads: 294
नवगछिया: शनिवार को एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन के नेतृत्व में डीएसपी कार्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई. जिसमे सभी थानों के थाना प्रभारी मौजूद थे. अपराध गोष्ठी में सबसे अधिक शराब का मुद्दा छाया रहा. डीएसपी द्वारा सभी थानों को अपने अपने क्षेत्र में शराब को लेकर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है.

वहीं एसडीपीओ द्वारा सभी थानों में लंबित कांडों का निष्पादन जल्द से जल्द सुनिश्चित किए जाने की बात कही है. वहीं अपने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के साथ साथ फरारी अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है. डीएसपी मुकुल कुमार रंजन ने अपने अपराध गोष्ठी में सभी थानों के थानेदारों को साफ साफ कहा कि उनके क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए उन्हें क्षेत्र में गस्ती बढ़ाना होगा. वही पुराने कई मामलों से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया.

