भजन सम्राट दीपक व सुनील के भजनों पर झूमे श्रद्धालू,
Total Downloads: 87
बिहपुर में अगमानंद जी महाराज का सम्मान करते महायज्ञ आयोजन समिति के पदाधिकारी
बिहपुर में शतचंडी महायज्ञ में भजन गाते दीपक मिश्र हिमांषु

बिहपुर: प्रखंड के बिहपुर के माँ वाम काली मंदिर के प्रांगण में चल रहे पाँच दिवसीय श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ के चैथे दिन मंगलवार को भी यज्ञमंडप की परिक्रमा करने पूरे इलाके से श्रद्धालूओं की भीड़ उमड़रही है।वहीं यज्ञमंडप के चारों तरफ विभिन्न देवी देवताओं का पूजन करने का सिलसिला श्रद्धालूओं द्वारा पूरे दिन जारी रहता है।
इधर मंगलवार को बिहपुर के इंटरस्तरीय मधुसुदन सर्वोदय उच्च विद्यालय के प्रांगण में श्री श्री 108अगमानंद जी महाराज के प्रवचन का भी प्रवचन हुआ। उन्होंने अपने प्रवचन में कलयुग में प्रभु के नाम की महिमा को अपरंपार व अलौकिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रभु का नाम स्मरण करने वाले व सत्य के साथ रहने वालों का जीवन के किसी भी क्षेत्र में कभी हार नहीं होती। अगमानंद जी महाराज के बाद अयोध्या से पधारे प्रमोद शास्त्री जी महाराज व बनारस से पधारे जगतगुरू रामानुजाचार्य डा.पुंडरीक स्वामी जी का संगीतमय प्रवचन भी हुआ। प्रवचन को सुनने ईलाके के कई गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालू नर-नारी प्रवचन पंडाल में पहुंचें थे। वहीं प्रवचन के पूर्व भजन सम्राट दीपक मिश्र हिमांषु व प्रवचन के बाद सुनील मिश्र ने अपने भजनों की प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालूओं को भक्तिरस में झूमने को विवश कर दिया। इधर आयोजन समिति के सचिव मुखिया रविन्द्र यादव, उपाध्यक्ष गौतम कुमार षर्मा,षंभुनाथ मिश्रा व प्रदीप सिंह कोशाध्यक्ष धीरेन्द्र चटर्जी आदि समेत सुरेष मंडल, सोमनाथ झा, अशोक गोस्वामी, शंभु साह,नारायण गोपाल शर्मा, शंकर आचार्या, किशोर मेहता,मनोज कुमार लाल, प्रमोद सिंह,संजीत,रिंकू मंडल,भागवत झा,गौरव कुमारए छेदी मंडल, नीरज मंडल व घनश्याम झा आदि ने बताया कि महायज्ञ का समापन बुधवार को व प्रतिमाओं का विसर्जन गुरूवार को स्थानीय थानाघाट सरोवर में होगा। प्रवचन के पूर्व महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष वहीं पूरी व्यवस्था में सुचारू संचालन में महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष महंत नवलकिधोर दास,संयोजक सरपंच प्रमोद सिंह,कोशाध्यक्ष नंदलाल मंडल,मुखिया अरूणा देवी व लालमोहन आदि ने अगमानंद जी महाराज को अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया।

