पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, सीबीएसई और आइसीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 20 मई से आना शुरू हो जाएगा। सबसे पहले आइसीएसई बोर्ड का रिजल्ट आने की संभावना है। इसके बाद बिहार बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आएगा। मई के अंतिम सप्ताह से जून के पहले सप्ताह तक सभी रिजल्ट आने की संभावना है।
बिहार बोर्ड पहले जारी करेगा इंटर का रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर और मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हुए एक पखवारा हो चुका है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार इंटर का रिजल्ट 22 मई के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। मैट्रिक के परीक्षार्थियों को परिणाम जानने के लिए जून के प्रथम सप्ताह तक इंतजार करना होगा। बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में 13 लाख और मैट्रिक की परीक्षा में 17 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *