नारायणपुर : प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा गांव के वार्ड संख्या चार में भाजपा जिला महामंत्री सह मुखिया तनीशी सिंह घर के सामने बिहपुर बिधान सभा के पुवॆ बिधायक सह भाजपा नेता ई.कुमार शैलेन्द्र द्वारा पीसीसी सड़क का शिलान्यास पट्ट को तोड़ देने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता में आक्रोश है.
शिलान्यास पट्ट तोड़ने के बाद हंगामा को लेकर ग्रामीणों की सुचना पर भवानीपुर पुलिस के अनि दयाशंकर राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व मामले को शांत कराया. वहीं पुवॆ बिधायक ई कुमार शैलेन्द्र ने कहा शिलान्यास पट्ट तोड़ने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता व बुद्धिजीवी वर्ग के साथ बैठक कर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. समाज के कुछ असामाजिक तत्व समाज में गलत तरीके से राजनीतिक रूप देना चाहते हैं वहीं थानाध्यक्ष सुदिन राम ने कहा मुखिया घर के सामने बिलाश यादव द्वारा शिलान्यास पट्ट तोड़े जाने की बात कही जा रही है. ग्रामीणों की सुचना पर पहुंच मामले को शांत कराया गया है. किसी के भी भवानीपुर थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.