केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजे रविवार को घोषित किए जा चुके हैं। सीबीएसई के चार टॉपर्स में से तीन चंडीगढ़ के हैं। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (नोएडा) की रक्षा गोपाल 99.6 फीसद अंकों के साथ टॉपर बनी हैं। दूसरे नंबर पर 99.4 फीसदी अंकों के साथ भूमि सावंत हैं तो थर्ड टॉपर आदित्य नैना को 99.2 फीसद अंक आए हैं। भूमि सावंत और आदित्य जैन चंडीगढ़ के हैं। वहीं गया के क्रिएन मेमो हाई स्कूल का छात्र शिवा बिहार टॉपर बना है। उसे 97 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं।
Total Downloads: 93
इस बार एक ऑल इंडिया रिजल्ट फीसद एक फीसद कम होकर 82 फीसद रहा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बोर्ड ग्रेस मार्क्स की पॉलिसी जारी रखा है।

बिहार की बात करें तो यहां रिजल्ट का प्रतिशत 70.64 है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 81 फीसदी लड़कियां पास हुई है और 70 फीसदी लड़के पास हुए हैं। पटना के संत माइकल हाईस्कूल के कॉमर्स के छात्र ज्वॉय को 94.2 फीसद तथा साइंस की एलीना पीहू को 95 फीसद अंक आए हैं। पटना के बोर्ड कॉलोनी डीएवी पब्लिक स्कूल के अभिनव को साइंस में 96 फीसद अंक मिले हैं।
मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई को मुश्किल प्रश्नों के लिए ग्रेस मार्क्स देने संबंधी अपनी मॉडरेशन पॉलिसी सत्र 2016-17 के लिए जारी रखने का अंतरिम आदेश दिया। इस पॉलिसी को खत्म करने के लिए हाल ही में सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी किया था जिसे कुछ अभिभावकों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इस फैसले के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय में सीबीएसई चेयरमैन राकेश चुतर्वेदी को तलब भी किया गया।

