नवगछिया : नवगछिया के मारवाड़ी धर्मशाला में एक बैठक कर भाजपा नेता पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तारीकरण कार्य के लिए बुध विस्तारक किट का वितरण किया है. इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष पुलकित सिंह कर रहे थे. इस अवसर पर पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार में भाजपा का 3 वर्ष उपलब्धियों का वर्ष रहा. कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा गया जो कि आजादी के बाद अब तक नहीं हुआ था.
Total Downloads: 93
श्री यादव ने जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक आदि उपलब्धियों की चर्चा की. श्री यादव ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास मूलमंत्र के साथ देश को आगे बढ़ा रही है. इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पुलकित सिंह, आलोक सिंह, नगर उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार यादव, रंगरा के प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार, रंगरा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह, मुकेश कुमार मंडल, संजीव कुमार उर्फ झाबो, संतोष यादव, रवि कुमार, मीडिया प्रभारी विजेंद्र कुमार आदि अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति थी.
