नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 नारायणपुर चौक से पश्चिम 200 फीट की दूरी पर रायपुर निवासी 20 वषॆय चंदन दास की अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से दोपहर बाद मौत हो गई मुखिया उमाकांत शर्मा ने बताया कि चंदन बाजार से राजमार्ग 31 को पैदल पार कर रहा था कि
अनियंत्रित तेज गति से आ रही ट्रक ने धक्का मार कर ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया जहां जाॅच के दौरान डा ऑनंद मोहन ने मृत घोषित किया. वहीं थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि मृतक रायपुर निवासी रामदेव दास का छोटा पुत्र चंदन दास था. जिसे पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया. इधर मृतक के परिजन माॅ पिता भाई बहन समेत अन्य का रो रो कर बुरा हाल है.

