प्रखंड स्तरीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

नवगछिया :- नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में खरीफ महोत्सव 2017 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार प्रखंड उप प्रमुख विजय राय कृषि वैज्ञानिक गिरीश चंद्र के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया . कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खरीफ फसल की शुरुआत 1 जून से शुरू होता है. और इसमें मुख्यता तीन फसल प्रमुख हैं. धान, मक्का और अरहर उन्होंने कहा कि प्रखंड में धान फसल के लिए 75 एकड़ जमीन का लक्ष्य रखा गया है. और वही मक्के की फसल के लिए 101 एकड़ जमीन का लक्ष्य रखा गया है. और अरहर के लिए 10 एकड़ लक्ष्य रखा गया है.

वही धान फसल के लिए प्रखंड के 4 गांवों को चिन्हित कर लिया गया है. जिसमें तेतरी, पकरा, जमुनियॉ और नगर पंचायत के ग्रामीण इलाकों में  धान की फसल लगाई जाएगी और बताया कि तेतरी, पकड़ा, जमुनियॉ पंचायत को 15,15, 15 एकड़ धान के फसल के लिए दिया गया है. वहीं कदवा पंचायत मैं 5 एकड़ जमीन में धान की खेती के लिए चिन्हित किया गया है. जगतपुर पंचायत में छह कर वहीं नगरह पंचायत में भी 6 एकड़ जमीन में धान की फसल कराई जाएगी. और मक्के के  फसल के लिए तेतरी पंचायत में एक 11 एकड़, पकड़ा पंचायत में 10 एकड़, जमुनिया में 11 एकड़, खैरपुर कदवा पंचायत में भी 11 और नगर पंचायत के ग्रामीण इलाकों  में 10 एकड़ जमीन चिन्हित कर मक्के की फसल की खेती कराई जाएगी. अरहर की खेती लगभग 10 एकड़ नहीं कराई जाएगी, और कहा कि अरहर की खेती के लिए बीज 70 रुपए प्रति किलोग्राम अनुदान पर मिलेगी वहीं जिला से आए कृषि वैज्ञानिक गिरीश चंद्र ने सभा में मौजूद किसानों को खरीब फसल के बारे में विस्तार से जानकारी दिए.  वही इस मौके पर प्रखंड के कृषि सलाहकार बिंदेश्वरी प्रसाद यादव, संतोष कुमार, गौतम कुमार, धर्मेंद्र कुमार मंडल, हितेश चंद्र, बालमूकुंद कुमार, और कृषि समन्यवक दीपक कुमार वहीं प्रखंड के सारे कर्मी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *