नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के जमुनिया पंचायत के पुवारी टोला स्थित प्रमोद यादव, मुकेश यादव और दिनेश यादव के फुस के बने घरों में आग लगने से पूरा घर जल कर खाक हो गयी. घटना सोमवार सुबह की है. प्रमोद यादव ने बताया कि वे लोग किसान हैं. सभी लोग सुबह सुबह खेत पर गये थे. और अचानक खबर मिली की घर में आग लग गई है जिसके बाद वे लोग जैसे ही अपने घर पर पहुंचे तब तक पुरा घर जल कर खाक हो चूका था.
Total Downloads: 87
वहीं उन्होंने बताया कि घर के बगल में शादी थी तो हो सकता है की वहां कहाँ बनाने के क्रम में आग की तिल्ली किसी तरह उनलोगों की फुस के घर पर आ गिरी होगी जिज़ वजह से उनलोगों का घर जल गया हो. हालांकि आग कैसे लगी इस बात को कोई भी नहीं जान रहा. वहीं आग लगने की सुचना मिलने पर नवगछिया अंचलाधिकारी उदय कृष्ण यादव घटनास्थल पर पहुचे आग लगे घरों का जायज़ा लिया जिसके बाद उन्होंने कहा कि पूरा घर जल चूका है. वहीं उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार वालों को सरकार की और से सो मुआवजा मिलना है उसके द्वारा आवेदन देने पर दिया जायेगा.
