नवगछिया : शनिवार को नवगछिया मुख्य बाजार स्थित बाल भारती स्कूल में जीएसटी की जानकारी देने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के असिस्टेंट कमिश्नर शशिकांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक दिवसीय कार्यशाल आयोजित की गयी. कार्यशाला दो चरण में आयोजित की गई थी. पहले चरण में नवगछिया के पदाधिकारी को जीएसटी की जानकारी दी गई. दूसरे चरण में नवगछिया शहर के व्यवसाइयों को जीएसटी की जानकारी दी गई. इस दौरान उन्होंने कहा कि एक जुलाई से जी एसटी लागु हो जायेगी. सभी वस्तुओं से टैक्स को एक साथ मिलाकर जीएसटी बनाया गया है. जिससे उपभोक्ताओं को सामान सस्ता मिलेगा. वही लग्जरी आइटम पर 28 प्रतिशत टैक्स लिया जाएगा.
इसके अलावा उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू हो जाने से देश के जीडीपी में लगभग डेढ़ से 2 परसेंट का ग्रोथ भी होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि गैरकानूनी गतिविधि रोकने के लिए जीएसटी अहम भूमिका निभाएगी. जीएसटी लागू हो जाने से व्यापारी , उपभोक्ता और सरकार को लाभ होगा. व्यापार में पारदर्शिता आएगी. वहीं उन्होंने कहा कि पहले केंद्र सरकार द्वारा सेंट्रल सेल्स टैक्स, एक्साइज ड्यूटी, सर्विस टैक्स, कस्टम ड्यूटी और सेंट्रल वेट के अलावा राज्य सरकार द्वारा वेट एंट्री टैक्स, इंटरटेनमेंट टैक्स, लिया जाता है जबकि 1 जुलाई से जीएसटी लागू हो जाने के बाद यह सारे टैक्स एक साथ मर्ज हो जाएंगे जो उपभोक्ताओं द्वारा जीएसटी के रूप में सरकार को देना होगा. इस दौरान जीएसटी की बारीकियों को बताते हुए कहा कि रोजमर्रा की जरूरतों पर टैक्स की कटौती की गई है. वही लग्जरी आइटम पर यानी कार , एसी जैसे लग्जरी वस्तुओं पर टैक्स की बढ़ोतरी की गई है. वहीं उन्होंने कहा कि अब चीनी पर भी टैक्स लगाया गया है. इसके अलावा कई महत्वपूर्ण जानकारी कार्यशाला के द्वारा दी गई. कार्यशाला के पहले चरण में नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ मौजूद थे, वहीं दूसरे चरण में नवगछिया के व्यवसाई मौजूद थे.