नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र को सोनवर्षा गांव के युवक मंचन कुमर को अपराधियों ने सोनवर्षा दियारा में गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. युवक को गोली कमर में लगी है. उसे इलाज के लिये जेएलएनएमसीएच भागलपुर भेजा गया है. जानकारी मिली है कि युवक की जान खतरे से बाहर है. अपराधियों ने मंचन की हत्या करने के लिये जानलेवा हमला किया था. रोज की तरह मंचन दियारा गया हुआ था. इसी क्रम में दो की संख्या में आ धमके अपराधियों ने मंचन को सीधे गोली मार दी. एक गोली लगते ही मंचन सीधे भाग कर नदी में कूद गया. इस क्रम में अपराधियों ने फिर दो गोली चलायी लेकिन मंचन नदी में तैर कर भाग गया. जिस वक्त घटना हो रही थी उस वक्त मंचन के साथ सोनवर्षा गांव का ही एक युवक था. उसने अपने मोबाईल से आस पास के लोगों को सूचना दी. मौके पर लोगों के आ जाने के बाद वहां से अपराधी भाग गये. फिर सोनवर्षा गांव से बोलेरो घटोरा दियारा भेजा गया और घायल मंचन को गांव लाया गया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी थी. करीब ढ़ाई घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. फिर परिजनों के स्तर से युवक को इलाज के लिये भागलपुर ले जाया गया. गांव में यह आम चरचा है कि प्रमोद हत्याकांड में फरार चल रहे सोनवर्षा निवासी शातिर चंदन कुमर ने ही मंचन पर जानलेवा हमला किया था. दोनों के बीच पुरानी दुश्मनी है. बिहपुर पुलिस नें चंदन कुमर की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी भी की है. दूसरी तरफ बिहपुर पुलिस मंचन का बयान लेने के लिये भागलपुर मायागंज अस्पताल रवाना हो चुकी है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *