Total Downloads: 85
नवगछिया : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ,नवगछिया “जागृति” महिला शाखा के द्वारा योग शिविर का आयोजन सत्संग भवन रोड स्थित क्लिनिक परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें श्री मति नीलम चौधरी जी के द्वारा योग के बारे में विस्तृत रूप से दी गयी ।
साथ ही सभी सदस्यों को योग के नियमों और उनसे होने वाले फायदों को सदस्यों के बीच रखा। तद्पश्चात सभी सदस्यों को एक घण्टे का योगाभ्यास कराया गया। इस आयोजन से सभी सदस्यों में योग के प्रति जागरूकता देखने को मिली।

जिसके कारण सभी सदस्यों ने श्री मति नीलम चौधरी जी (आर्ट ऑफ लिभिंग के जानकार) को यह आश्वस्त किया के वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुये, नियमित योग करने का संकल्प लेती है। इस आयोजन को लेकर सभी सदस्यों में काफी उत्साह था। इसी कड़ी में नवगछिया “जागृति” द्वारा श्री मति नीलम जी का सम्मान दुपट्टा पहनाकर किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में “जाग्रति”शाखाध्यक्ष बबीता वर्मा, सचिव कंचन खेंमका, रश्मि सर्राफ, सोना शर्मा, बीना चौधरी, सीमा गाड़ोदिया, सुनीता केडिया, सौम्या चौधरी एवं मेघा चौधरी की अहम भूमिका थी।

