नवगछिया  : नवगछिया के दो परीक्षा केंद्रों गजाधर भगत महाविद्यालय एवं मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में मंगलवार को स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई.
मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 196 परीक्षार्थी शामिल हुए तो दूसरी पाली में 242 परीक्षार्थी शामिल हुए. उन्होंने दावा किया कि परीक्षा पूरी तरह से कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न करा लिया गया है. शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न करना कराने में प्राचार्य डॉ भावना झा समय महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉक्टर अरुण कुमार डॉक्टर सिकंदर चौधरी डॉक्टर चंद्रप्रकाश सिंह डॉक्टर अवधेश झा डॉक्टर असदुद्दजमा उर्फ सानू आदि की भागीदारी रही.
इधर गजाधर भगत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जीबी कॉलेज में प्रथम पाली में कुल 348 परीक्षार्थियों ने भाग लिया तो दूसरी पाली में 484 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. उन्होंने दावा किया है कि पार्ट थर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न करा लिया गया है. स्नातक खंड 3 की परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद परीक्षार्थियों में खुशी देखी गई. परीक्षार्थियों ने कहा कि इस बार परीक्षा में प्रश्न पत्र सिलेबस से ही थे. इस कारण उनको हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *