पटना : बिहार के सचिवालय कर्मचारी यू-ट्यूब पर ना सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रहे हैं बल्कि अनैतिक साइट पर खूब मुफ्त डाफनलोड भी कर रहे थे। इसे देखते हुए सचिवालय के सभी दफ्तरों में यू-ट्यूब को ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

सूचना एवं प्रौधिकी विभाग के सचिव राहुल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआइटी से सगुना मोड़ पर चलाई जा रही फ्री वाइ-फाइ सेवा को बेहतर करने के प्रयास जारी है। शिकायतें आ रही थी कि लोग फ्री वाइ-फाइ का उपयोग अनैतिक साइट खोलने के लिए कर रहे हैं। फ्री वाइ-फाइ सेवा में भी प्रतिबंधित साइट को ब्लॉक किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालय और कॉलेजों में पढऩे वाले अधिक से अधिक छात्रों को  वाइ-फाइ सेवा से जोडऩे के लिए सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग अब विवि व कॉलेजों में कैंप लगाएगा। विभाग की योजना अगस्त तक अधिक से अधिक छात्रों को वाइ-फाइ सेवा से जोडऩे की है। हालांकि अब इस सेवा के जरिए यू-टयूब नही देखा जा सकेगा।

सिंह ने कहा कि राज्य में विवि और कॉलेजों में फ्री वाइ-फाइ सेवा मार्च महीने में शुरू की गई थी। लक्ष्य था तीन सौ आठ कॉलेजों को इस सेवा से जोडऩे का। जिसके विरुद्ध अब तक 154 कॉलेजों में सिर्फ 22 सौ यूजर ही जोड़े जा सके हैं। अब अधिक से अधिक छात्रों को इस सुविधा से जोडऩे के लिए विभाग प्रत्येक कॉलेज और विवि में कैंप लगाने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आइटी उद्योगों को राज्य में बढ़ावा देने के लिए विभाग के स्तर पर कई योजनाएं प्रारंभ की जा रही हैं। डाकबंगला चौराहे पर आइटी टॉवर की स्थापना की योजना है। अगस्त तक इसका टेंडर जारी कर दिया जाएगा। बिहटा में आइटी पार्क बनाने का लक्ष्य है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *