पटना : जिले के कल्याणपुर थाना के मिरचइया गांव में मैट्रिक में फेल होने पर एक पिता ने अपनी पुत्री को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। घटना के संबंध में छात्रा अंजलि की मां रूबी देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में रूबी ने अपने पति मनोज पांडेय को आरोपित किया है। बताया गया कि मैट्रिक की परीक्षा में फेल होने के बाद गुरुवार को पुत्री को समझाने की बजाय पिता ने उक्त घटना को अंजाम दिया।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा है। बताया गया कि मनोज पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। घटना के बाद वह फरार बताया जाता है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *