पटना : पैसे के लालची प्रेमी ने प्रेमिका को अपने प्रेम के जाल में फंसाया और संपत्ति के लिए उससे शादी कर ली। संपत्ति हड़पने के लिए प्यार का नाटक करते हुए वह छह महीने तक प्रेमिका के साथ बहुत अच्छी तरह रहा और उसके बाद सारी संपत्ति अपने नाम करवाने के बाद उसने प्रेमिका को छोड़कर दूसरी लड़की से शादी कर ली।

ठग प्रेमी का नाम सतीश पांडेय है जिसे प्रेमिका के बदले उसकी संपत्ति से प्यार था। संपत्ति हड़पने के लिए उसने प्यार का नाटक किया और शादी भी कर ली। शादी के बाद 6 साल वह प्रेमिका के साथ रहा और इस दौरान उसने सारी संपत्ति अपने नाम करा ली। इसके बाद सतीश ने मीना को छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली।

प्यार में धोखा खाने के बाद गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली मीना अब अपने प्रेमी पर कार्रवाई की गुहार लगा रही है। इसके लिए वह शुक्रवार को एएसपी बलिराम कुमार से मिली। मीना ने पुलिस को बताया कि वह सतीश पांडेय के साथ 6 साल तक रही।

दोनों ने मंदिर में शादी की थी। शादी के तीन माह भी नहीं हुए थे कि सतीश ने असलियत दिखाना शुरू कर दिया। उसने धोखे से संपत्ति पर कब्जा जमा लिया। मैं पहले से अनाथ हूं और अब बेघर हो चुकी हूं। प्रेमी अब उसे पहचानने से भी इनकार कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने किसी और लड़की के साथ शादी कर ली है।

एएसपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

मीना ने एएसपी बलिराम कुमार चौधरी को बताया कि परैया थाना में केस दर्ज किए जाने के बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर रही। पुलिस कहती है कि तुम यहां से लखनऊ अपनी बहन के घर चली जाओ। एएसपी ने कहा कि इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। युवती को न्याय मिलेगा। इस संबंध में परैया थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *