नवगछिया : रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के रंगरा गांव निवासी कपिलदेव पंडित की पुत्री निशा कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में सोमवार को मौत हो गई. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है.
देर शाम तक बालिका का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. रंगरा ओपी के थानाध्यक्ष अजय कुमार आजाद में जानकारी देते हुए बताया कि मामले में पिता के बयान पर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है.

थानाध्यक्ष ने कहा कि पिता का कहना है कि छात्रा मैट्रिक की परीक्षा में फेल कर गई थी. जिसके कारण उसने जहर खा लिया. स्थिति गंभीर होते परिजनों को जहर खाने की जानकारी मिल गई और परिजनों ने इलाज शुरू करवाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और युवती की मौत हो गई. पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरु कर दिया है.


