नवगछिया :आज युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने नवगछिया प्रखंड अंतर्गत मुमताज मुहल्ला में अवस्थित कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. यह कार्य योजना एवं विकास विभाग द्वारा किया जायेगा.

निर्माण कार्य लगत राशि 15,76,900/- है. यह वर्षो पुरानी मांग थी शिलान्यास के बाद स्थानीय लोगो ने इस कार्य के लिए सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि हमारे जनप्रतिनिधि इसी प्रकार का हो जो लोगो की जनसमस्याओं पर खरा उतरे. श्री सांसद ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि हम क्षेत्र के विकास के प्रति सजग है. आज सफल प्रयास का नतीजा है कि क्षेत्र में चौह्मुखी विकास दिख रहा है.

वर्षो से लगातार कब्रिस्तान घेराबंदी की मांग आप लोग करते आ रहे थे अथक प्रयास से आप यह काम पूरा हुआ हमे बहुत ख़ुशी हो रही है. उक्त मौके पर मो. इकराम सोनी, मो.कमरुज्मा अंसारी, मो.इरशाद फतेहपुरी, प्रो.मो सानू, प्रो मो.सलाउद्दीन अहसान, शैलेश यादव, मनोज यादव, मो.इकराम, गुड्डू यादव, नंदू यादव आदि दर्जनों राजद नेता थे.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *