नवगछिया : बिजली विभाग द्वारा जहां गांव-गांव पोल और बिजली दुरुस्त करने का काम सुनिश्चित कर रही है. ऐसे में रंगरा प्रखंड के मुरली पश्चिम टोला में बिजली विभाग की पोल खुलती नजर आ रही है. मुरली के पश्चिमी टोला गांव में बिजली की तार हैं जो बिजली के पोल पर नहीं बल्कि बांस बल्ले और लकड़ी के सहारे झूल रही है.

गांव में करीब 17 ऐसे जगह है जहां बिजली की तार जमीन से काफी नीचे और बिजली बांस बल्लों पर झूल रही है. ऐसी स्थिति में बिजली विभाग के खोखले दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है. मालूम हो कि मुरली चौक के पास तार जिस कारण जमीन से सटे होने के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकता है. इससे पूर्व भी उसी जगह पर तार से सटकर ट्रक में आग लगने की घटना घट चुकी है. कई बार वहां के ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी गई मगर ठंडे बस्ते में डाल कार्यवाही बिजली विभाग द्वारा नहीं की गई.

अब इन झूलते मौत के तारों पर ग्रामीणों को भगवान का ही भरोसा रह गया है. ग्रामीण पवन कुमार ने बताया कि आंधी तूफान में कभी भी बांस बल्ले के सहारे झूल रहे बिजली के तार बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकते हैं. नीचे लटकते तार से कभी भी बड़ा हादसा घट सकता है. इसको लेकर बिजली विभाग को जानकारी दी गई थी. मगर अब तक पोल नहीं डाला गया है. इस मामले में पूछे जाने पर विद्युत सहायक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि इस तरह की जानकारी अब तक मेरे नजर में नहीं आई है, व पोल लगाने का कार्य प्रोजेक्ट के इंजीनियर का है जिससे जानकारी ली जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil