नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के इस्माइलपुर थाना की कमान फिर से 30 जून को तेज तर्रार युवा दारोगा संतोष कुमार को सौंपी गई है। इस बार संतोष कुमार को यह कमान डीआईजी भागलपुर विकास वैभव के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नवगछिया पंकज सिन्हा ने सौंपी है।
Total Downloads: 192
जहां इन से पहले मिथिलेश प्रसाद थानाध्यक्ष के पद पर थे। डीआईजी भागलपुर के द्वारा किए गए फोन को रिसीव नहीं किए जाने की वजह से डीआईजी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने मिथिलेश प्रसाद को निलंबित कर दिया और उनकी जगह पर संतोष कुमार को इस्माइलपुर का थानाध्यक्ष नियुक्त किया है।


मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार आज शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे। संतोष कुमार इससे पहले भी मार्च 2014 से जनवरी 2015 तक इस्माइलपुर के थानाध्यक्ष रहे हैं। इसके बाद कदवा सहायक थाना में भी थानाध्यक्ष रहे हैं। जहां इन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। साथ ही नवगछिया पुलिस जिला के कई थाना में अपनी सेवा दे चुके हैं।
