नवगछिया :- कटिहार बरौनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर के 55223 पैसेंजर ट्रेन से वो महेशखुट जा रही थी. खगरिया जिला के गोगरी थाना निवासी मेहरूना खातून व टूना खातून का सामान ट्रेन से उचक्कों ने उड़ा लिया मिली जानकारी के अनुसार मेहरूना और टूना खातून अपने घर से नवगछिया बाजार अपनी बेटी की शादी की तैयारी को लेकर मार्केटिंग करने आई हुई थी.
Total Downloads: 83
जिसके बाद नवगछिया बाजार से वह अपनी बेटी के लिए शाड़ी समेत शादी के लिए साजो सज्जा का सामान खरीद कर वापस नवगछिया स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन 55223 पकड़कर अपने घर जा रही थी मगर रास्ते में ही उचक्कों द्वारा उसका सारा सामान गायब कर दिया गया है. जिसके बाद पीड़ित महिला इस बात की जानकारी देने पहुंची के बाद नवगछिया रेल जीआरपी द्वारा महिला के सामान का खोजबीन कर रही है.

बताया जा रहा है़ कि पिड़ीत महिला का समान 16 हजार का था जो वो अपनी बेटी शबीना खातून के शादी के लिए खरीद कर ले जा रही थी. पिड़ीता मेहरूना खातून बोली के हम अपने बेटी का शादी का रिशता लगाए हुए है. जिसका अभी शादी का डेट नहीं पड़ा हुआ है़. इसी को लेकर नवगछिया बाजार में शादी के लिए शाड़ी खरीदने के लिए आए हुए थे.

