नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी दुर्गा मंदिर चौक के पास सोमवार की सुबह करीब 10 बजे भागलपुर की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल और नवगछिया की ओर से भागलपुर जा रही बस द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से मोटरसाइकिल सवार युवक और दो लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी.
Total Downloads: 83
जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा सभी को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया. अनुमंडल अस्पताल में युवक ने बताया कि वह पूर्णिया जिला के धमदाहा थाना निवासी मीतूहंस दा के पुत्र सिकंदर हंसदा, जगत लाल पसेरा की 18 वर्षीय पुत्री लीला कुमारी और बाबूलाल पसेरा की पुत्री मंजुला कुमारी के रूप में की गई है.

अस्पताल में घायल ने बताया कि वह लोग गोड्डा जिला से अपने घर पूर्णिया जा रहे थे. इस दौरान नवगछिया के तेतरी चौक के पास बस द्वारा उन्हें धक्का मार दिया गया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए हैं. वही अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वह लोग अपने अपने घर जा चुके थे.

