नवगछिया : अपने दो दिवसीय प्रवासीय कार्यक्रम के दूसरे दिन भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने नगर गांव में महा संपर्क अभियान चलाकर बूथ विस्तारक अभियान को गति दी. इस क्रम में उन्होंने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर केंद्र सरकार के 3 वर्ष की उपलब्धियों को रखा.

इस अवसर पर उन्होंने गरम ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि नगरह के वर्क की वेंकटेश मंदिर का चित्र और वेंकटेश मंदिर आने का नक्शा नवगछिया स्टेशन पर लगाए जाने के लिए उन्होंने रेल राज्यमंत्री राजन गेहोन के समक्ष प्रस्ताव रखा था. जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन भी दिया था.

जानकारी मिली है कि वह जल्द ही रेल के पदाधिकारियों को इस संदर्भ में लिखित आश्वासन देंगे. उन्होंने कहा कि वेंकटेश मंदिर नवगछिया की शान है और इसे पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा मिलना चाहिए. जिलाध्यक्ष के साथ नवगछिया ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष संजीत कुमार, सत्यानंद सिंह, गिरधर सिंह, मनीष कुमार, शरद कुमार, अरुण कुमार सिंह, अशोक सिंह, प्रीतम कुमार आदि अन्य भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *