नवगछिया : नवगछिया के गजाधर भगत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार सिन्हा ने स्थानांतरण के लिए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को अर्जी दी है. अकस्मात प्राचार्य के इस निर्णय से छात्र-छात्राओं में हताशा है.

Whatsapp group Join

छात्र छात्राओं का कहना था कि इनके कार्यकाल में महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल बेहतर हुआ है. इसलिए इनका पद पर बने रहना जरूरी है. इधर प्राचार्य डॉक्टर सिन्हा ने बताया कि कुछ व्यक्तिगत और घरेलू परेशानियों के कारण हुए प्रशासनिक कार्य करने में अपने आप को सक्षम महसूस नहीं कर पा रहे हैं.

प्रशासनिक कार्यों के कारण वह पठन-पाठन से भी दूर होते जा रहे हैं. जानकारी मिली है कि जेबी कॉलेज नवगछिया के प्राचार्य डॉ. एके सिन्हा ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यालय तबादला नहीं किए जाने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। प्राचार्य ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी पत्‍‌नी का स्वास्थ खराब रह रहा है। प्रोपर इलाज के लिए वे मुख्यालय में रहना चाहते हैं। वे किसी भी कॉलेज में रहने को तैयार हैं।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *