नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में श्रावणी मेले को लेकर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश के नेतृत्व में बैठक किया गया. बैठक में संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व नवगछिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन की विधि उपस्थिति थी.
करने को भी कहा गया बैठक में निर्णय लिया गया कि बिहपुर के मरवा बृजेश्वर धाम में और नवगछिया गोपाल गौशाला में श्रावणी मेले को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. रक्षा के लिए रेल मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बिहपुर और नवगछिया स्टेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती के लिए सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम से बातचीत भी की गई.

वहीं उन्होंने कहा कि एनएच 31 से वह सर्विस रोड से अतिक्रमण को हटाया जाएगा ताकि सड़क मार्ग से आने वाले श्रद्धा श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो उन्होंने नवगछिया अंचलाधिकारी को माय किंग कर एनएच व सर्विस रोड खाली करने को कहा है अन्यथा सोमवार को सड़क से अतिक्रमण हटाया जाएगा अतिक्रमण हटाने के दौरान पकड़े गए वाहनों को जप्त कर चालान भी काटा जाएगा.


