गोपालपुर : पिछले दिनों कोसी नदी के मदरौनी गाँव में लगभग पचास मीटर में हुए धसान को रीस्टोर करने का कार्य बाढ़ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष सह विशेषञ ई उमाशंकर सिंह के निर्देश पर सहायक अभियंता ई महेन्द्र साहु के द्वारा सोमवार को करवाया जा रहा है. सहायक अभियंता ने बताया कि फिलहाल कोसी का जलस्तर २७.८६मीटर है. दो दिन पूर्व हुए धसान को रीस्टोर करने हेतु तीस सेट परक्यू पाइन व दस हाथी पाँव व बैम्बो रोल लगवाये जा रहे हैं.

हालाँकि नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार मूसलाधार वर्षा होने से कोसी नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि होने पर मदरौनी गाँव में भारी तबाही की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है. बताते चलें कि मदरौनी गाँव जदयू के विधान पार्षद डा संजीव सिंह का पैतृक गाँव है.

मदरौनी गाँव के निकट सत्तर मीटर को रीस्टोर करवाने हेतु ग्यारह ठेकेदारों द्वारा फ्लड फायटिंग कार्य करवाया जा रहा है. नाम नहीं छापने की शर्त पर कार्य करवा रहे एक अभियंता ने बताया कि विलंब से कार्य शुरु होने के कारण न्यूतम जलस्तर के बिना ही कटाव निरोधी कार्य करवाना पड़ता है. ऐसे में मामूली जलस्तर में वृद्धि होने पर किया गया कटाव निरोधी कार्य ताश के पत्ते की तरह बिखरना शुरु हो जाता है. विशेषञ सह बाढ़ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई उमाशंकर सिंह ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. धसान हुए भाग को रीस्टोर करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil