गोपालपुर : चौबीस घंटे में पचास सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी के साथ गंगा नदी चेतावनी स्तर को छूने को बेताब दिख रही है. गुरुवार को गंगा नदी का जलस्तर २९.२३मीटर है. जबकि चेतावनी का जलस्तर ३०.४८ मीटर है और खतरे का निशान ३१.६०मीटर है. गंगा नदी के जलस्तर में पिछले तीन -चार दिनों से बेतहाशा वृद्धि होने के कारण इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित सभी स्परों पर पानी का दवाब काफी बढ़ गया है.

मूसलाधार वर्षा होने के कारण स्परों व तटबंध पर रैनकट होने के कारण जगह – जगह स्थिति दयनीय हो गयी है. हालाँकि फिलहाल कहीं से कटाव होने की सूचना है.

जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कटाव होने पर फ्लड फायटिंग कार्य हेतु एक लाख सिमेंट की बोरियों में बालू भरकर विभिन्न स्परों पर रखा गया है.

परक्यू पाइन, जिओ बैग व बैम्बो रोल का भंडारण किया गया है. कनीय अभियंता ई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि फिलहाल कहीं भी कटाव नहीं हो रहा है. तटबंध से कीचड़ को साफ कर रास्ता बनाने का कार्य किया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil