नवगछिया : इस्माइलपुर प्रखंड के मंत्र टोला से बेदी राय टोला तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5 माह पहले  सड़क पर बनी पुलिया मानसून के आरंभिक वर्षा में ही ध्वस्त हो गया है. मालूम हो कि इस सड़क को करीब तीन करोड़ की लागत से बनाया गया था. जिस में बंधक तुला और बेदी राय टोला के बीच में एक पुलिया का निर्माण करना था. नवनिर्मित पुलिया की एक दीवार मंगलवार को रात में मुसलाधार बारिश में ध्वस्त हो गया है. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे जिला पार्षद युवा नेता विपिन कुमार मंडल ने ध्वस्त पुलिया का निरीक्षण किया और इसकी सूचना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के संबंधित विभाग आरडब्लूडी के कार्यपालक अभियंता को दी. देर शाम जिला पार्षद ने विभागीय पदाधिकारियों को लिखित आवेदन भी सौंपा है.
5 माह पहले बनी सड़क में कई जगहों पर रेन कट
मालूम हो कि इस्माइलपुर प्रखंड में इस वर्ष प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से कुल चार सड़कों का निर्माण किया गया है. चारों सड़कों में छठु सिंह टोला से इस्माइलपुर तक 3 करोड़ की लागत से बनी सड़क ही पूरा हो पाया है. लगभग तीन करोड़ की लागत से ही बनी मंधत टोला से बेदी राय टोला तक सड़क के किनारे बोल्डर पिचिंग का कार्य अभी भी बाकी है.
13 करोड़ की लागत से बन रही परवत्ता वंशगढ़ा जोट गोविंद सड़क निर्माण के बाद अभी भी बोल्डर पिचिंग नहीं हो पाया है और सड़क कई जगहों पर रेन कट का शिकार होने लगा है. इधर 3 करोड़ की लागत से बनी नारायणपुर से इस्माइलपुर सड़क पर पुलिया का निर्माण नहीं किया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि इस्माइलपुर में सड़क निर्माण की हालत भी कटाव निरोधी कार्य के तरह ही हो गया है. कुछ दिनों बाद ही इस्माइलपुर प्रखंड के चारों पंचायत डूब जाएंगे. और आधे अधूरे सड़क निर्माण को पूरा दिखा कर पैसे वारे-न्यारे कर लिए जाएंगे. अगर चारों सड़क को ठीक से बनाया गया होता तो 5 माह बाद ही रेन कट और पुलिया ध्वस्त होने की स्थिति कदापि नहीं आती.
कहते हैं जिला पार्षद
जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने कहा कि चारों सड़कों की स्थिति से संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है. चारों सड़कों पर रेन कट आम समस्या है और पुलिया ध्वस्त हो जाने के बाद तो सड़क निर्माण की पोल ही खुल गई है. श्री मंडल ने कहा कि उन्होंने विभागीय पदाधिकारी से अविलंब सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की है.
कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी
कार्यपालक अभियंता (आर डब्लू डी) राम मनोहर ठाकुर ने कहा कि मुसलाधार बारिश और नई मिट्टी रहने की वजह से कहीं-कहीं रेन कट हुआ है. पुलिया का एक दीवार बारिश के वजह से और नई मिट्टी की वजह से ही गिर गया है. इसे दुरुस्त कर लिया जाएगा
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil