नवगछिया : मध्य बिहार को सीमांचल और कोसी से जोड़ने वाले एकमात्र पुल बाबा विशु राउत सेतु पर अस्तित्व संकट का खतरा मंडराने लगा है. बाबा बिशु राउत सेतु का गाइड बांध करीब 1 किलोमीटर के क्षेत्र में बड़ी तेजी से कट रहा है. आशंका है कि अगर गाइड पान कट जाता है तो नवगछिया प्रखंड के कोसी पार का इलाका बाढ़ प्रभावित हो जाएगा तो दूसरी तरफ बाबा विशु राउत सेतु के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगेगा. जानकार बता रहे हैं कि गाइड बांध कटने के बाद बाबा विशु राउत फुल को बताना संभव नहीं होगा. मालूम हो कि कटाव प्रभावित गाइड बांध को बचाने के लिए पुल निर्माण निगम द्वारा कटाव निरोधी कार्य किया जा रहा है. फिलहाल जियो बैग और नायलॉन कैरेटिंग करके बांध को बचाने का प्रयास किया जा रहा है.

अनुमंडल पदाधिकारी ने दिया कार्य में तेजी लाने का निर्देश

शुक्रवार को कथा स्थल पर पहुंचे नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने कार्य कर रही एजेंसी और विभाग के पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है. उन्होंने निर्देश दिया है कि मजदूरों की संख्या में इजाफा किया जाए और डेढ़ सौ मजदूरों की जगह 300 मजदूरों से काम लिया जाए.

साथ ही रात दिन दो पालियों में काम किया जाए. अनुमंडल पदाधिकारी में संभावित खतरे को आगाह करते हुए कार्य कर रही एजेंसी व विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी सूरत में गाइड बांध को बचाया जाए. नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने बताया कि गाइड बांध को स्थाई रूप से बचाने के लिए बोल्डर पिचिंग की आवश्यकता है. तत्कालिक कटाव निरोधी कार्य कर बांध को बचाया जाएगा फिर बोल्डर पिचिंग कार्य करवाने के लिए भी पहल किया जाएगा. नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ने बिहपुर के हरिओ में चल रहे कोसी कटाव का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यपालक अभियंता को कटाव निरोधी कार्य करवाने का निर्देश दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *