नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली चौक के पास पूर्णिया की और से आ रही ट्रक एम पी 41जी ए 0645 मुरली के पास 19 नवम्बर 2016 को दुर्घटनाग्रस्त होकर सरक के बगल पानी में जा गिरी थी. जिसके बाद ट्रक से भारी मात्रा में विदेसी शराब पुलिस ने बरामद की थी. मालूम हो की ट्रक नवगछिया की और आं रही थी जिसमे चावल की बोरियों के नीचे विदेशी शराब को ठिकाने लगाने की मंशा थी.

मगर ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से शराब कारोबारियों की मंशा नाकाम हो गयी थी और पुलिस ने मौके से 2200 बोतल बिदेसी शराब के छोटे बड़े बोतल जप्त किया था. मगर मौके से चालक और मालिक भागने में सफल रहे थे. इसी मामले में रंगरा थाना प्रभारी ए के आजाद के नेतृत्व में मध्यप्रदेष के इंदौर निवासी ट्रक मालिक राजेंद्र सिंह एवम चालक जितेंद्र सिंह को शानिवार को इंदौर से गिरफ्तार किया गया.

थाना प्रभारी ने बताया कि भारी मात्रा में शराब को कहाँ खपाने के लिए ले जाया जा रहा था इसकी पूछताछ दोनों से की जा रही है. मालूम हो की नवगछिया और आस पास के क्षेत्रो में लगातार शराब कारोबारी अपने पैर पसारते जा रहे. कुछ दिन पूर्व मोटरसाइकल से शराब की डील पहुचने जा रहे युवक रांगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ ही एक युवक मोटरसाइकल समेत ही जल कर मौत हो गयी थी. इसके अलावा मोटरसाइकल के पीछे बैठे युवक की मौत भी अस्पताल में हो गयी थी. इसके पास भी भरी मात्रा में शराब बरामद की गयी थी. पूर्णिया के रस्ते एन एच 31 होते हुए भरी मात्रा में शराब की खेप इधर से उधर की जा रही है. यही नहीं नवगछिया सहित आस पास के इलाकों में भी शराब की खेप शराब माफिया कर रहे हैं.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *