नवगछिया: मोहन पोद्दार, बिहुला विषहरी पुजा समारोह छोटी ठाकुरबाडी रोड की बैठक अध्यक्ष विमल किशोर पौद्दार की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 17 अगस्त और 18 अगस्त को होने वाले विषहरी पुजा के सफल आयोजन के लिए विचार विमर्श किया गया बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार पुजा के दिन मुख्य सड़क को सजाया जाएगा और 17 अगस्त को बिहुला जागरण का कार्यक्रम शाम में होगा।
Total Downloads: 79
रात्रि में बिहुला और बाला लखेन्द्र का विवाह धूमधाम से कराने का निर्णय लिया गया बैठक में मुकेश राणा, मनीष भगत, अजय सिंह, प्रदीप शर्मा, जेम्स, जगदीश, आर्या ,कौशल जयसवाल, नरेश प्र0 साह, मिथिलेश मंडल, प्रवेश यादव, रमेश राय, मिथुन सिंह, प्रेम कुमार, सुशील शर्मा, पंकज पौद्दार, विष्णु गुप्ता, विपीन मंडल, अवधेश शर्मा, अजय विश्वकर्मा, दिलीप महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


बैठक में मुकेश राणा ने बताया कि बिहुला विषहरी पुजा नवगछिया की जमीं से जुड़ी कहानी से इस पुजा की शुरुआत हुई है इस लिए नवगछिया वासी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इसी कहानी से जुड़ी मंजूषा पेंटिंग आज लोकप्रिय हो रही है पुजा समारोह में मंजूषा कला को भी दिखाया जाएगा
