नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के पास कोचिंग से घर जा रही दो छात्रा निक्की कुमारी व रानी कुमारी के साथ शनिवार की संध्या लगभग 6:30 बजे मनचले मधुरापुर निवासी मो राजा चार लडक़ो के साथ मिलकर ग्रामीण बैंक के पास वाली गली में जबरदस्ती हाथ पकड़ खींच कर गलत नियत से छेड़छाड़ करने लगा बिरोध करने पर पेट व मुंह में फाइट से पिटने लगा |
Total Downloads: 406
हल्ला करने पर ग्रामीणों को देख सभी भाग गए. पीडित छात्रा ने बताया कि पुर्व मैं 13 जुलाई सहित अन्य दिनों भी कोचिंग व बिधालय आने जाने के दौरान छीटाकशी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.

थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि आरोपी मनचले सहित अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज कानुनी कार्रवाई की जाएगी।

