सरकार द्वारा समर्थित इनर्जी इफिसिएंसी सर्विसेज लिमिटिड द्वारा आज एलईडी बल्ब बिक्री शिविर का आयोजन उज्जवल योजना के तहत आज नवगछिया स्थित बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर लगाया गया है। जहां पचासी रूपये प्रति बल्ब की दर से बिक्री की जा रही है। विभाग के शहरी कनीय अभियंता रवि कुमार ने बताया कि एक बिजली उपभोक्ता को अधिकतम दस बल्ब दिया जा सकता है। वहीं सहायक अभियंता राजेंद्र साहनी ने बताया कि इस बल्ब के उपयोग से बिजली की काफी बचत होगी। बिजली की बचत को बिजली का उत्पादन ही माना जाता है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने भी पुराने बल्ब की जगह एलईडी बल्ब के उपयोग की सलाह दी है।
Total Downloads: 166
बताते चलें कि लगभग एक सप्ताह पहले भागलपुर के जिला पदाधिकारी आदेश तितरमारे ने इस एलईडी बल्ब बिक्री का उद्घाटन किया था। ये ख़ास उपयोगी और सस्ते बल्ब इस समय नवगछिया, भागलपुर सहित कई जिलों में उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
