नवगछिया: पुलिस जिला नवगछिया में छात्राओं और महिलाओं के अपहण की घटनाएं काफी बढ़ गयी हैं। इस एक माह के दौरान नवगछिया, बिहपुर, खरीक, इस्माइलपुर और परवत्ता थाना क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं एक दर्जन से भी ज्यादा हो चुकी हैं।

Whatsapp group Join

जिसे लेकर नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन बताते हैं कि इस तरह की घटनाएं ज्यादातर प्रेम प्रसंग की वजह से हो रही है, जो स्थानीय समाज के लिये भी काफी चिंता का विषय है। एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने यह भी बताया कि इधर एक महीने के दौरान चार पांच मामलों में पुलिस को बरामदगी की सफलता भी मिली है।

इधर ताजा मामला परबत्ता थाना क्षेत्र से सरेशाम एक छात्रा के अपहरण करने का सामने आया है। जिसे लेकर रविवार को उसके पिता ने इसकी प्राथमिकी परवत्ता थाने में दर्ज कराते हुए तीन लोगों को आरोपित किया है। जिसमें कहा गया है कि शनिवार की शाम छह बजे आरोपितों ने गांव से ही उनकी पुत्री को अगवा कर लिया। इस घटना में बिहपुर थाना क्षेत्र के दुगोला गांव के धनंजय मंडल, अजय मंडल व परबत्ता थाना क्षेत्र के बौरवा गांव के केदार मंडल शामिल थे। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है, जल्द ही इसका उद्भेदन करेंगे। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही छात्रा की सकुशल बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *