नवगछिया :  नवगछिया विक्रमशिला पहुंच पथ पर मंगलवार की सुबह नवगछिया से भागलपुर जाने के क्रम में मोटरसाइकिल पर सवार नवगछिया के नवादा निवासी अजय यादव के 25 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार यादव और रसलपुर के विनोद यादव के पुत्र ब्रजेश यादव ट्रक से दुर्घटना ग्रस्त हो गए. जिसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया.

जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. भागलपुर जाने के क्रम में गौरव कुमार की मौत रास्ते में ही हो गई. वही बृजेश यादव का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल पर 3 लोग सवार थे, जो भागलपुर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के क्रम में भागलपुर से आ रही ट्रक की चपेट में मोटरसाइकिल सवार आ गए. जिससे वह लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए.

 मृतक गौरव के घर में पसरा सन्नाटा
 मृतक गौरव कुमार नवगछिया के जी बी कॉलेज में पार्ट वन का छात्र था. उसके पिता नवगछिया रेलवे रेट पॉइंट पर मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते  हैं. गौरव दो भाई और एक बहन है. गौरव की मौत की खबर सुनने के बाद घर में मातम सा पसर गया है. घर में रो-रो कर मां का बुरा हाल है.बहन चीख चीख कर कह रही है कि अब रक्षाबंधन में मैं राखी किसे बांधूंगी. रोने की चीत्कार से  माहौल  गमगीन हो चुका है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil