नारायणपुर : नवगछिया अनुमंडल के भवानीपुर नारायणपुर ओपी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव से शनिवार को लापता अंग्रेज शर्मा की 8 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी और भवेश शर्मा का 6 वर्षीय पुत्र युवराज कुमार का शव गांव के ही बजरंगबली मंदिर के पास एक गड्ढे से सोमवार को बरामद कर लिया गया है. दोनों बच्चों का शव पहले पॉलिथीन में बांधा गया था फिर एक बोरे में कर उसे गड्ढे डाल कर जलकुंभी से ढंक दिया गया था. सर्वप्रथम शव ग्रामीणों ने ही देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भवानीपुर के थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने सब को गड्ढे से बाहर निकलवाया.

नवगछिया पुलिस जिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन ने स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की है और कुछ लोगों से पूछताछ भी की. चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात भी कही जा रही है. बच्चों का शव पूरी तरह से सूज गया था और सड़ान्ध की गंध भी आ रही थी. प्रथम दृष्टया पता चलता है कि दोनों बच्चों को पहले पीटा गया फिर दोनों की हत्या गला दबाकर कर दी गई फिर सबको छुपाने की नियत से पहले पोलोथीन में बांधा गया फिर एक बोरे में कर दोनों सबको गड्ढे में डालकर जलकुंभी से ढंक दिया गया. जानकारी मिली है कि 15 जुलाई को दोनों बच्चे अपने घर से पेंसिल खरीदने के लिए निकले थे.

इसके बाद दोनों बच्चे फिर वापस नहीं आए. 16 जुलाई को दोनों बच्चों के अभिभावकों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और सगे-संबंधियों के यहां दोनों बच्चों की खोजबीन की. इधर ग्रामीण स्तर से आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि दोनों बच्चे बगल के ही एक व्यक्ति के यहां उसके दरवाजे पर खेल रहे थे. उस दरवाजे पर अनाज की कई बोरियां रखी हुई थी. दोनों बच्चों पर अनाज की बोरियां गिर गयी. इसके बाद दरवाजे के मालिक ने घटना को छुपाने के लिए दोनों बच्चों की हत्या कर दोनों के शवो को गड्ढे में छुपा दिया.

पुलिस पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. चार लोगों को नामजद किया गया है. चारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. लोग इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि आखिर अबोध बच्चों ने किसी का क्या बिगाड़ा था जो उनकी निर्ममता से हत्या कर दी गई. मालूम हो कि युवराज के पिता भवेश शर्मा एक पेट्रोल पंप पर काम करते हैं तो सोनाली के पिता अंग्रेज शर्मा पान की दुकान चलाते हैं.

कहते हैं एसडीपीओ

नवगछिया पुलिस जिला के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर इस तरह की घृणित घटना के लिए कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *