नवगछिया: नारायणपुर हाईवे 31 पर भवानीपुर थाना पुलिस और पशु चिकित्सक द्वारा ट्रक में पशु ले जा रहे चार ट्रक चालकों से 10-10 हजार रुपए के अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है. अवैध वसूली को लेकर ट्रक चालकों ने नवगछिया एसपी और डीएसपी के पास आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.
Total Downloads: 402
अपने आवेदन में ट्रक चालक गोपालगंज के हथोजी निवासी इमाम हुसैन ने बताया कि वह करीब 7:00 बजे मवेशी लेकर बीआर 4 जी 9296 से सिवान जिले से नवगछिया पकड़ा हाट मवेशी ला रहा था, तभी भवानीपुर थाना पुलिस और पशु चिकित्सक खगरिया जिला के ठाठा थाना निवासी ललित मिश्रा द्वारा अपने आपको मवेशी पदाधिकारी बनाकर प्रत्येक ट्रक से ₹10000 की अवैध वसूली की गई.

वहीं उन्होंने कहा कि थाना पुलिस और पशु चिकित्सक द्वारा कहा गया कि अगर पैसा नहीं दोगे तो जेल में सरा देंगे और तुम्हारे गाड़ी को भी सरा देंगे. इस डर से वह लोग भयभीत होकर 10 -10 हजार रुपए देकर मौके से निकले. इसके बाद नवगछिया एसपी और डीएसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

