गोपालपुर : पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा चौक थाना क्षेत्र के सहौरा गद्दी निवासी मुनीलाल यादव की पत्नी ऊषा देवी ने अपने भैंसुर प्रमोद यादव ,गोतनी लाड़ो यादव, सासा तारा देवी व भैंसुर के पुत्र प्रवेश यादव पर भद्दी -भद्दी गाली देकर मारपीट करने व मायके से एक लाख रुपये नगद दहेज के रूप में लाने, नहीं लाने पर आग लगा कर जान से मारने का आरोप लगाकर डीआईजी विकास वैभव को लिखित आवेदन अपने पिता जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सतजोरी निवासी पेरू साह के साथ जाकर दिया.

डीआईजी विकास वैभव के निर्देश पर रंगरा ओपी में मामला दर्ज कर जाँच शुरु कर दिया गया है.

अपने आवेदन में पीड़िता ऊषा देवी ने बताया है कि ससुराल वालों द्वारा एक लाख रुपये दहेज के रूप में प्राप्त करने के लिये शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. पति के द्वारा बीच बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट किया गया. ससुराल वालों ने दहेज हेतु मुझे मारपीट कर भगा दिया गया. जिस कारण मैं पिता के अपने घर सतजोरी आ गई और अपने पिता व अन्य रिश्तेदारों के साथ लिखित आवेदन डीआईजी साहब को दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *