File Photo
गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी मलेशिया में कार्यरत ई रवि कुमार कोर्ट  में उपस्थिति दर्ज कराने हेतु मलेशिया से वापस धरहरा आने से उसके तथाकथित अपहरण का पटाक्षेप हो गया. बताते चलें कि ई रवि कुमार की शादी लवटोलिया गाँव के लक्ष्मी सिंह की पुत्री कंचन कुमारी के साथ हिन्दू  रीति  रिवाज  से हुई थी.

शादी के तत्काल बाद ई रवि अपनी पत्नी कंचन को लेकर मलेशिया चला गया. लेकिन दोनों का रिश्ता ठीक -ठाक  नहीं रहा और मलेशिया से वापस आने पर दहेज प्रताड़ना व तलाक  का मुकदमा कंचन कुमारी के द्वारा दायर  किया गया. न्यायालय में पेशी के लिये अप्रैल के पहले सप्ताह में ई रवि अपने गाँव धरहरा आया और न्यायालय में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद वापस मलेशिया चला गया.

File Photo

जबकि परिजनों ने उसके अपहरण किये जाने की आशंका जतायी और उसकी पत्नी ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन दिया था. आवेदन के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी. क्योंकि मामला विदेश में कार्यरत ईंजिनियर से जुड़ा था. पुलिस की जाँच में उसके मलेशिया में होने की पुष्टि होने पर उसके परिजनों ने राहत की साँस ली थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *