नवगछिया  :- नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना अंतर्गत के छोटी परवत्ता गांव से घर के दरवाजे पर लगाए गए ट्रैक्टर को अज्ञात चोरों के द्वारा सोमवार की देर रात को चोरी कर लिया गया है

मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर मालिक नवगछिया थानांतर्गत के चित्र निवासी रविन्द्र चंद्र राय के पुत्र संतोश कुमार के  के नाम से था जो कि ट्रैक्टर चालक सुबोध कमार ने अपने घर छोटी परवत्ता में टैक्टर को रात में  लगाया हुआ था.

जब सुबह सुबोध अपने घर के दरवाजे पर देखा तो दरवाजे पर लगाया हुआ टैक्टर नहीं देखा तो वो तुरंत अपने मालिक व इस्माइलपुर थाना पुलिस को सुचना दिया गया. जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस व टैक्टर मालिक संतोश के बयान पर इस्माइलपुर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाया है मालूम हो कि  ट्रैक्टर नंबर BR – 10GA – 6838 है. और टैक्टर का रंग ब्लू पावर बताया जा रहा है़.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *