नवगछिया : अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने सुक्रवार को नवगछिया स्थित इण्टर स्तरीय विद्यालय व महाविद्यालयों के प्राचार्य के साथ में कि बैठक में एसडीओ ने कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे छात्र व छात्राएं जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़ा गया हो
Total Downloads: 70
वैसे छात्र-छात्राओं के नाम को जोड़ने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बैठक में मौजूद प्राचार्यों को दिए कई दिशानिर्देश एसडीओ ने कहा कि छात्र-छात्राओं जोड़ने के लिए प्रचार प्रसार के लिए एक ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया जाए

जो सभी इंटर स्तरीय विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने या जुड़वाने के लिए सभी से अपील करते हुए संबंधित फार्म प्रपत्र क को भर कर नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में जमा करवाएंगे और इसके लिए प्रतिदिन कैंपेन कर अनुमंडल के सभी इंटर स्तरीय विद्यालय व कॉलेजों में जाकर प्रचार प्रसार करेंगे. बैठक में इंटर स्तरीय विद्यालय के प्रचार्य सुरेंद्र कुमार, शिक्षा पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सहित अन्य प्रचार्य मौजूद थे.

