नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल सभागार में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश के नेतृत्व में अनुमंडल के जनप्रतिनिधि, बीडीओ, सीओ व थानाद्यक्ष के साथ विषहरी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान एसडीओ ने कहा कि विषहरी पूजा को लेकर अनुमंडल में विशेष चाक चौकशी की व्यवस्था की जाएगी.
Total Downloads: 185
बैठक में उन्होंने ऐसे जगहों को चिन्हित करने को कहा जहां विषहरी पूजा का आयोजन किया जाता है. इसके अलावा पूर्व में मनाए गए विसहरी पूजा वाले जगहों को चिन्हित कर विशेष रुप से दंडाधिकारी नियुक्त करने की बात कही.

वही उन्होंने कहा कि पूजा के मौके पर जिन जिन जगहों से जुलूस निकाली जाती है वैसे जगहों पर विशेष रुप से दंडाधिकारी नियुक्त करने को कहा गया है, साथ ही विसर्जन के दौरान सभी घाटों चार गोताखोर की प्रतिनियुक्ति भी की गई है. साथ ही अनुमंडल के सभी जगहों पर सभी घाटों पर विसर्जन के दौरान उचित व्यवस्था करने की बात अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कहा गया. वही बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण देने की बात अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कही गई. बैठक में जनप्रतिनिधि, बीडीओ सीओ सहित नवगछिया पुलिस जिला के सभी थाना अध्यक्ष मौजूद थे.

