नवगछिया: पूर्वी क्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में बुधवार को प्रोन्नति बोर्ड की बैठक डीआइजी विकास वैभव की अध्यक्षता में संपन्न हुई थी। बोर्ड में 139 एएसआइ में 51 को फिट पाते हुए दारोगा में प्रोन्नति दी गयी थी।
Total Downloads: 79
फिट पाए गए एएसआइ को दारोगा में प्रोन्नति के लिए बोर्ड ने मुख्यालय को अनुशंसा भेज दी है। इसमें भागलपुर से 17, नवगछिया से 20 और बांका से 14 लोगों के नाम भेजे गए हैं।

नवगछिया से महेन्द्र प्रसाद सिंह, महेश कुमार सिंह, अनिल कुमार झा, ठाकुर साह, नजीबुल्लाह खां, कपिलदेव यादव, दिनेश पासवान, राजेन्द्र प्रसाद यादव, कुमार राजीव रंजन, गिरीश तिवारी, ललन प्रसाद, मंजर अहमद खां, कामेश्वर अहमद खां, कामेश्वर प्रसाद सिंह, रंजन कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, गणेश कुमार सिंह, माधव यादव, शंकर प्रसाद ओझा, अजय कुमार मिश्र शामिल हैं।

