नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरौवू पावर ग्रिड के समीप nh 130 सड़क मार्ग के किनारे अज्ञात अपराधियों ने मारपीट कर जख्मी हालत में एक युवक को फेंक कर फरार हो गए. सुबह होने पर आस-पास के लोगों की नजर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पडे युवक के ऊपर पडी जो बेहोशी और जख्मी हालत में सड़क किनारे लुढका हुआ पड़ा हुआ था.
Total Downloads: 192
इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना रंगरा थाना अध्यक्ष ए के आजाद को मोबाइल पर दी. सूचना पाकर रंगरा थाना अध्यक्छ अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बेहोशी एवं जख्मी अवस्था में सडक किनारे पडे युवक को सड़क किनारे से उठाकर नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां युवक का इलाज किया गया. युवक के शरीर पर मारपीट के गहरे जख्म के निशान है.

अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को होश आने पर उन्होंने अपना नाम विनोद यादव, पिता भोला यादव बताया है. उन्होंने बताया है कि उनका घर दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में है उन्होंने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि वह हरियाणा के सोनीपत में मजदूरी का काम करते हैं। जहां से पिछले 2 दिन पूर्व शहीद एक्सप्रेस से अपने घर दरभंगा जा रहे थे. इसी दौरान कुर्सेला स्टेशन पर उतर गए. कुर्सेला स्टेशन के बाहर कुछ लोगों ने उसे जबरदस्ती एक चारपहूया गाडी पर बिठा लिया और गाड़ी के अंदर में मारपीट करते हुए हुए नवगछिया के तरफ आ गए. इसी दौरान अपराधियों ने उन उनका सारा पैसा और सामान छीन लिया और उसे सड़क किनारे फेंक दिया. युवक ने अपराधियों द्वारा बेहोशी की दवा खिलाने की बात भी कही है. मामले को लेकर रंगरा पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है.

