भागलपुर के सुजागंज निवासी सुनीता देवी व राजकुमार गुप्ता की बेटी कोमल गुप्ता मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। मिसेज इंडिया ऑर्गनाइजेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का गैंड फिनाले 4 जुलाई में चेन्नई में विश्व भर से चुनी गई 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। यहां उन्हें मिसेज इंडिया ब्यूटीफुल आईज और मिसेज इंडिया फिनीज का भी खिताब मिला। संस्था की राष्ट्रीय हेड दीपाली ने उन्हें क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। इसके पूर्व 3 जून को हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुई प्रतियोगिता मिसेज इंडिया झारखंड चुना गया था।

भागलपुर के संत जोसेफ स्कूल से 12वीं और कोलकाता विश्वविद्यालय से बी.काम करने वाली कोमल शादी के बाद कोलकाता में बस चुकीं हैं। उनका ससुराल झारखंड के रांची में भी है, इसलिए वे झारखंड से इस प्रतियोगिता में शामिल हुई। भागलपुर आई कोमल कहती हैं कि शादीशुदा लोगों के भी सपने होते हैं। यदि ससुराल वाले सपोर्ट करें तो महिलाएं अपना सपना पूरा कर सकती हैं। बचपन में माता-पिता ने मॉडलिंग के लिए प्रोत्साहित किया और शादी के बाद मुझे पति और ससुरालवालों का पूरा समर्थन मिला है सो मैं यह प्रतियोगिता जीतने में कामयाब रही।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को घर-घर पहुंचाने की इच्छा

कोमल कहती हैं कि वे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को घर-घर पहुंचाना चाहती हैं। किसी भी लड़की के लिए बड़े स्तर पर कुछ हासिल करने के लिए पारिवारिक सपोर्ट की जरूरत है। बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ अभियान के माध्यम से लोगों का जागरूक करना अगला लक्ष्य है, ताकि आम लोग भी अपनी बेटियों को प्रतिभा पहचानकर उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित हों। फिलहाल अपने घर में गरीब व मध्यमवर्गीय बच्चियों को मॉडलिंग का ट्रेनिंग दे रही हूं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *