नवगछिया : 15 अगस्त की तैयारी को लिए अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई। एसडीओ डॉ. आदित्य प्रकाश की देखरेख में होने वाली बैठक में स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडोत्तोलन से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की समीक्षा होनी थी लेकिन बैठक में पदाधिकारियों की उपस्थिति नहीं होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई।
Total Downloads: 79
एसडीओ ने अनुपस्थित पदाधिकारी के विषय में जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए लिखा है। एसडीओ ने कहा कि बैठक चार दिन के बाद आयोजित की जाएगी। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने के अलावा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों एवं चिकित्सा पदाधिकारियों को पुरस्कृत किये जाने के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से सूची मांगी गई है।
इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फैंसी फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया जाना है। बैठक में ये पदाधिकारी नहीं हुए थे उपस्थित अनुमंडल सभागार में आयोजित बैठक में अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डा वीपी राय, सभी थानाध्यक्ष, उपकारा अधीक्षक, बाजार समिति के पदाधिकारी, गोपाल गोशाला के सचिव एवं सभी बीडीओ अनुपस्थित थे।

