नवगछिया  : बुधवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक की गई. बैठक में मुख्य रुप से अनुमंडलीय अस्पताल में शुद्ध पेयजल नहीं होने का मुद्दा उठाया गया.

जिसमे सदस्यों ने कहा कि नवगछिया अनुमंडल का एक मात्र अनुमंडल अस्पताल है जिसमे मरीजो के लिए पिने का पानी की व्यवस्था नहीं है. लोग बाजारों से महंगा पानी खरीद रहे हैं. चिकित्सक व अस्पताल कर्मी तो अपने घरों से पानी लेकर पि ले रहे है, लेकिन मरीज महंगे पानी खरीद कर अपनी जेब कटवानी पर विवश है.

इस मामले में बैठक में मौजूद अस्पताल उपाधीक्षक ने कहा कि पिने के पानी के लिए ढाई लाख से बने प्रोजेक्ट का प्रस्ताव जिला स्वास्थ विभाग भेजा जायेग. वहीँ बैठक में पोस्टमार्टम हाउस, डॉक्टर हाउस और नर्स हाउस तक नगर पंचायत की और से पक्की सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा गया. वही अस्पताल में पुराणी नाली को नए सिरे से तैयार किया जाय जिससे अस्पताल परिसर में बरसात के दिनों में पानी जमा न हो. इसके अलावा डॉक्टर रूम और अन्य कार्यालयों में इन्वर्टर और एसी लगाने की मांग रोगी कल्याण समिति में आये सदस्यों द्वारा रखा गया. इस मौके पर नगर पंचायत अद्यक्षा प्रीति कुमारी, अस्पताल उपाधीक्षक बीपी राय, वार्ड पार्षद स्वीटी सिंह, डॉक्टर अरुण कुमार सिन्हा, डॉक्टर देव्रत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *