नवगछिया  : नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर दंडाधिकारी व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास के नेतृत्व में राजेंद्र कॉलोनी वार्ड नंबर पांच में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाये गये दीवार को जेसीबी से तोड़ कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

मालूम हो कि सरकारी जमीन पर राजेंद्र कॉलोनी निवासी ने अतिक्रमण कर दीवार खड़ा कर दिया था. मालूम हो कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले को लेकर राजेंद्र कॉलोनी के ही राजकिशोर सिंह ने सिविल कोर्ट में वाद दायर किया था. मामले में सम्यक सुनवाई और छानबीन के बाद फैसला आया कि उक्त सरकारी जमीन वास्त में लोकभूमि है और एक आम रास्ता है.

इसलिए उक्त जमीन पर किये गये निर्माण को हटा दिया जाय. बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास, नवगछिया सीओ उदयकृष्ण यादव, थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु व महिला सिपाही व दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण को मुक्त कराया. इधर इस मामले में कथित रूप से अतिक्रमण करने वाले ने कहा कि वे 1980 से अपने परिवार के साथ राजेंद्र कॉलोनी में घर बना कर रह रहे हैं. ली गयी जमीन खसरा संख्या 1493 का अंश है. इसे उन्होंने निबंधन कबाला से खरीदा था. उन्होंने बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमण नहीं किया है. लेकिन नये नक्शे के अनुसार जमीन का कुछ अंश पर बिहार सरकार का दावा है. उनका मामला जिला जज भागलपुर के न्यायालय में अपील संख्या 14 – 2017 में लंबित है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil