आज सुबह 8 बजे बिहार के हाजीपुर जोन स्थित सोनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़ी ट्रेन की एक बोगी में से अचानक आग की लपटे उठने लगे. जिसके बाद सोनपुर स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सुचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँच गई, जिसके बाद काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका.

अभी तक मिली सुचना के अनुसार प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़ी इन बोगियों को इंजीनियरिंग विभाग का बताया जा रहा है. हालाँकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है.

इसके साथ ही अभी आग लगने के कारणों का खुलासा नही हो पाया है.

पर दबी जबान से खबर यह भी आ रही है कि प्लेटफार्म पर खड़ी इस बोगी का इस्तेमाल इंजीनियरिंग विभाग के कुछ लोग रहने के लिये कर रहे थे और हो सकता है की खाना बनाने के दौरान बोगी में आग लग गयी हो. वहीँ इस मसले पर डीआरएम अतुल कुमार सिन्हा ने जांच के आदेश दिए हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *