भागलपुर: एक गर्भवती बहन ने रक्षा बंधन पर अपने भाई से अपने हिस्से की जमीन मागी तो भाई ने परिजनों के साथ मिल कर उसे जहर पीला दिया। सूचना मिलने पर जीरोमाइल पुलिस ने महिला को जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया है। महिला खतरे से बाहर है।
Total Downloads: 59
जीरोमाइल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी सदानंद मंडल की पुत्री सीमा रावत ने बताया कि उसने हरियाणा के युवक से प्रेम विवाह किया। परिणामत: पिता उससे नाराज हो गए। पहले बच्चे को जन्म देने के बाद उसके पिता की नाराजगी दूर हो गई।

20 दिन पूर्व उसके पिता ने उसे हरियाणा से उसके बच्चे का जन्म उसके मायके में होने और उसके हिस्से की जमीन उसके नाम लिख देने के लिए कहकर बुलाया था।
आज रक्षा बंधन के अवसर पर घर पहुंचे उसके भाई से जब तोहफे के तौर पर अपने हिस्से की जमीन की माग की तो उसके भाई और पिता ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। उसने बताया कि उसकी मा, नानी और चाचा-चाची उसे जमीन देने के पक्ष में हैं।

